BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम सभा मे ग्रामीणों ने किया हंगामा ग्रामीणों को समझाने पहुंचे जनपद से अधिकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 8, 2020

ग्राम सभा मे ग्रामीणों ने किया हंगामा ग्रामीणों को समझाने पहुंचे जनपद से अधिकारी

  


रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत मण्डला की ग्राम पंचायत पोंडी महाराजपुर में ग्राम सभा आयोजित की गई ग्राम सभा दो दिन से चल रही है।लेकिन हंगामे के कारण दूसरे दिन भी ग्राम सभा में ग्रामीणों के द्वारा हंगामा किया गया जिससे ग्राम सभा की कार्यवाही पूर्ण नही हो सकी।ग्रामीणों के साथ साथ पंचों ने भी खूब हंगामा किया।ग्रामीणों के साथ पंचों ने भी  सरपंच सचिव ओर रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप लगाए और ग्राम सभा का बहिष्कार करते हुए ग्राम सभा से बाहर हो गए।ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर प्रधान मंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ न देकर अपात्र व्यक्तियोँ को पैसे लेकर लाभ देने के साथ फर्जी बिल लगाकर रुपये आहरण करने एवं कांजी होस एवम उसके मलवे को गुपचुप तरीके से बेचने के गम्भीर आरोप लगाए।ग्रामीणों ने बताया कि हम गरीब के झोपड़े गिर रहे हैं।एक कमरे में पूरा परिबार एक साथ रह रहा है।लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है।हंगामा को देखते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्राम सभा मे पहुँचे ओर ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण ग्राम सभा से बाहर हो गए ।पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोरावर सिंह मोके पर पहुँच कर ग्रामीणों को समझाया तब जाकर ग्रामीण शांत हुये।

No comments:

Post a Comment