BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शौचालय निर्माण कार्य में की गई धांधली नहीं बने शौचालय राशि का हुआ आहरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 27, 2020

शौचालय निर्माण कार्य में की गई धांधली नहीं बने शौचालय राशि का हुआ आहरण


रेवांचल टाइम्स जिले में शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है जैसे डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत बजाग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमा डोंगरी में शौचालय निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है जिसमें एक दो नहीं पूरे 20 शौचालय की राशि का गबन किया गया है जो कागजों में तैयार कर राशि का आहरण कर डकार ली गई है पर जमीनी हकीकत देखा जाए तो इस ग्राम पंचायत में काफी भ्रष्टाचारी मची हुई है आज भी इस ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य नहीं किया गया कुछ लोगों को तो पता भी नहीं है कि उनका शौचालय आया है पर लिस्ट देखने में उन्हें मालूम हुआ कि उनके नाम की राशि का आहरण कर गया ग्राम पंचायत द्वारा इस शौचालय निर्माण कार्य में ग्राम किसी व्यक्ति को शौचालय निर्माण कार्य की राशि इसी वर्ष जनवरी में दी गई थी लगभग दो लाख चार हजार रुपए एवं एक लाख बायनबे हजार रुपए उसके खाते में जमा किए गए जबकि उस व्यक्ति के द्वारा कितने माह बीत जाने के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं किया गया जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में अनेक ग्रामीणों के द्वारा जब आवाज उठाई गई तो आनन-फानन में सुलभ शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया जिस की गुणवत्ता देखकर प्रशासन की आंखें फटी की फटी रह गई इस तरह घोटाले अधिकारी के संरक्षण में ही चलते हैं खबर अखबारों में लगने के बाद भी अधिकारी द्वारा कार्यवाही ना करना यह अपने आप में एक अहम सवाल होता है ग्राम के विकास के तहत आई राशि मैं अधिकारी भी बैठकर बड़े मौज उड़ाते हैं आजकल तो बिना कमीशन खोरी के कहीं भी काम नहीं होता इसलिए भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं और इस ग्राम पंचायत में आज भी कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं अधिकारियों की आंखों में आज भी नाकामी की पट्टी बंद ही नजर आती है इधर ग्रामीण परेशान हैं और इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है जैसे कि भ्रष्टाचारियों को सह देना जनपद पंचायत बजाग के अधिकारियों की आदत सी बन गई है हर भ्रष्टाचार को जबरन ही दबाने की कोशिश की जाती है ग्रामीणों के अनुसार इस ग्राम पंचायत में आज भी अनेक कार अधूरे पड़े हुए हैं एवं सरपंच सचिव की लापरवाही के चलते जम से भ्रष्टाचारी मचाई गई है ग्रामीणों ने जिला के उच्च अधिकारी से मांग की है कि इस तरह के भ्रष्टाचार को संज्ञान में लेकर दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए और आगे ग्राम पंचायत में इस तरह से भ्रष्टाचारी ना मचा जाए अगर इस तरह की भ्रष्टाचारी आगे होती है तो इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा


रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment