BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री आवास योजना में बगैर क्रम के आवास आवंटित करने का मामला में सचिव को किया निलबिंत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 23, 2020

प्रधानमंत्री आवास योजना में बगैर क्रम के आवास आवंटित करने का मामला में सचिव को किया निलबिंत


रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत किरनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत  आमगाव के सचिव पर की गई निलंबन की कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम के आवासहीन लोगों की सूची में से क्रम के अनुसार आवास आवंटित न कर अपने मनमर्जी से बगैर क्रम के आवास आवंटित करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आर. उमा महेश्वरी ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम  1993 के तहत  कार्रवाई करते हुए किरनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत आमगांव के सचिव गुलाबचंद कावरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत किरनापुर में रखा गया है. ग्राम पंचायत आमगांव के ग्राम रोजगार सहायक को सचिव का संपूर्ण प्रभार और अस्थाई रूप से सौंपा गया है.ग्राम आमगांव के ही ग्रामीण शैलेंद्र वासनिक द्वारा इस संबंध में सचिव के विरुद्ध शिकायत की गई थी जिसकी जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी द्वारा जांच कराई गई. शिकायतकर्ता के समक्ष कराई गई जांच में तथ्य सही पाए जाने पर सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment