BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासन की बहुआयामी योजनाओं का समुचित लाभ ग्रामीणों को मिले --विधायक सैयाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 12, 2020

शासन की बहुआयामी योजनाओं का समुचित लाभ ग्रामीणों को मिले --विधायक सैयाम

रेवांचल टाइम्स - गत दिनों क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम के मुख्य आतिथ्य मैं विधायक के द्वारा ग्राम पंचायत अमझर माल और मानेगाॅव मैं रंग मंच का किया गया लोकार्पण

      वही शासन के द्वारा ग्रामीण अंचलों मैं जनसमुदाय की महती आवश्यकताओ को देखते हुए ग्राम पंचायत अमझर माल और ग्राम पंचायत मानेगाॅव मैं नव निर्मित रंग मंच का लोकार्पण काय॔ क्रम आयोजित किया गया 

 आयोजित काय॔ क्रमो  मैं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की भव्य उपस्थिति देखी गई । अमझर माल पंचायत मैं यहाँ के क्षैत्रीय जनपद सदस्य शेखर हरदहा , स्थानीय महिला सरपंच श्रीमती फूलवती बाई मरावी , सचिव सूर्यकान्त सिगौर, क्षैत्रीय भाजपा नेता तिलक राम साहू, रमेश सिरश्याम,  एवं स्थानीय ग्राम पंचायत के पंचो की सराहनीय उपस्थिति देखी गई वहीं ग्राम पंचायत मानेगाॅव मैं स्थानीय सरपंच, सचिव चतरू लाल उईके,  सुखदेव सिंह ठाकुर एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। आयोजित लोकार्पण काय॔ क्रमो को संबोधित करते हुए क्षैत्रीय विधायक  देवसिह सैयाम ने यहाँ पर उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लगातार ग्रामीण अंचलों  का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है यहाँ पर होने वाले सार्वजनिक काय॔क्रमो मैं ऐसे रंग मंचों की बहुत ही आवश्यकता होती है । शादी विवाह या अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए ये रंग मंच कारगार साबित होते हैं । छोटे छोटे कार्यों से ग्रामीण अंचलों का विकास सुनिश्चित होता है । पंचायत के द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकताओ के अनुसार शासन को निर्माण कार्यों  के लिए प्रकलन तैयार कर भेजा जाता है जिसमें विभिन्न मदो से स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर ग्राम वासियो के लिए आज लोकार्पण किया जा रहा है । इन दिनों शासन के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों मैं सार्वजनिक शौचालयो की व्यवस्था की जा रही है जिसमें  पंचायतों को 3 लाख 44 हजार रूपये दिया गया है समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम के महिला पुरूषो को ये शौचालय बहुत ही अच्छा उपयोगी साबित होगी। हमें इसकी स्वच्छता का भी समुचित ध्यान रखना है । शासकीय सम्पत्ति  आपके लिए उपयोगी होगी ऐसा मैं मानता हूँ । 

        यहाँ पर आयोजित दोनों लोकार्पण कार्यक्रमो मैं ग्रामीणों के द्वारा अपने विधायक से ऐसे और भी महात्वपूर्ण कार्यों को सार्वजनिक उपयोग के लिए स्वीकृत करने की माँग किये। वहीं पंचायतों मैं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास भवनों की भी विधायक के द्वारा सचिवों से जानकारी ली गई। ग्रामों मैं बनने वाले प्रधानमंत्री आवास को गुणवत्ता युक्त बनाने के निर्देश दिये गये। आयोजित काय॔ क्रम पंचायत पी सी ओ, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति देखी गई ।

No comments:

Post a Comment