रेवांचल टाइम्स:- जिला सिवनी मे पुलिस कि एक नई पहल जनता के बीच देखने को मिली सिवनी कोतवाली परिसर मे ऊर्जा हेल्थ डेक्स एवं नेकी की दीवार का हुआ शुभारंभ।
जिसमें दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे अनुविभागीय अधिकारी पारूल शर्मा थाना कोतवाली निरीक्षक नागोतिया की उपस्थित सराहनीय रही
पुलिस एवं जनता के बीच मानवीय संवेदनशीलता को जोडने कि एक शानदार पहल कि गई।
विधायक दिनेश राय ने कहा कि ऊर्जा हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की हर समस्या के समाधान व सहायता के लिए हमेशा पुलिस तत्पर रहेगी।
एसपी कुमार प्रतीक ने कहा कि जिले की पुलिस को संवेदनशीलता के लिये पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। अक्सर पुलिस व आमजन के बीच दूरियां होती हैं लेकिन जिले में लोगों का पुलिस पर विश्वास बना है।
एसडीओपी पारूल शर्मा ने कहा कि जब मैं पुलिस महकमे में पदस्थ हुई थी, तो मेरे मन में भय था कि किस तरह मैं लोगों के बीच कार्य कर पाउंगी, लेकिन सभी के सहयोग से काम करना संभव हो पाया।
कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने कहा कि इस कार्य के साथ एक अनुपम पहल भी की जा रही है। इसमें गरीब, निर्धन बालिका के नाम से 25 हजार रूपए की राशि एफडी के रूप में प्रदान की जा रही है। जब बालिका 18 वर्ष की हो जाएगी तो यह राशि 1 लाख रूपए हो जाएगी। बालिका व्यवसाय या शादी, विवाह में इस राशि का उपयोग कर सकती है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment