रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड मवई में सार्वजनिक मां की प्रतिमा स्थापित की गई मवई दिनांक 18 / 10 / 2020 पवित्र अश्विन मास की शारदीय नवरात्र का दूसरा दिवस माता ब्रह्मचारिणी के रूप में आदि शक्ति का अवतार माना जाता है। आज के दिन माता रानी की पूजा इसी रूप में होती है। शनिवार दिवस बाजार के चलते माता आदिशक्ति की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रात्रि में ही संभव हो सकी है। ग्राम मवई में तीन जगह प्रतिमा स्थापित हुई है , 1 बड़ चौराहा में शिव शक्ति मंडली द्वारा रात्रि 10:00 बजे प्रतिमा स्थापना हुई । 2 राजीव चौक खुर्सीपार में दुर्गोत्सव समिति द्वारा रात्रि 11:00 बजे प्रतिमा स्थापित की गई । 3 वही बाजार क्षेत्र आमा टोला में नवदुर्गा समिति द्वारा प्रतिमा स्थापना रात्रि 1:00 बजे हो पाई
रेवांचल टाइम्स से मदन चक्रवर्ती की खबर


No comments:
Post a Comment