BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक को घेरा रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुँचे कलेक्टर कार्यालय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 17, 2020

विधायक को घेरा रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुँचे कलेक्टर कार्यालय


रेवांचल टाइम - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के मुख्यालय अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत मारगांव के ग्रामीण रोजगार सहायक को हटाने की मांग लेकर कलेक्टेड कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने विधायक व बीजेपी जिला अध्यक्ष को अपना सारा हाल सुनाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे बताया गया कि जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मार गांव के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सहित पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचकर। नारेबाजी करते हुए प्रशासन को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है आरोप लगाया कि मार गांव रोजगार सहायक के खिलाफ कई अनियमितताएं करने के मामले लगातार सामने आए हैं इसके बावजूद जनपद के अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रोजगार सहायक के खिलाफ 50 लाख रुपए का गबन किया जा चुका है गांव में ऐसी कोई योजनाएं नहीं जिसमें आरोपी ने घोटाला नहीं किया होगा जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा लगातार की जा रही है शिकायत की जांच होने के बाद भी रोजगार सहायक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है आरोपी के खिलाफ 420 ई का मामला दर्ज है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मौन है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण नाराज थे और उन्होंने जैसे ही विधायक को देखा उनका गुस्सा विधायक पर फूट पड़ा और विधायक ने पूछा कि पूरा मामला क्या है तब जाकर उन्हें विधायक को पूरा मामला बताया और उसी के कुछ देर बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष भी वहां पर पहुंच गए ग्रामीणों ने उन्हें भी अपनी आपबीती सुनाई और ग्रामीण कहने लगे कि आप जैसे नेता ही इन्हें संरक्षण देते हैं इसलिए इनके हौसले बुलंद होते हैं और इसी के साथ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मार्ग को भी। ग्रामीणों के साथ नारेबाजी करते नजर आए और ग्रामीणों का कहना था कि जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी हमसे बात करने को तैयार नहीं है ग्रामीण जनता एसडीएम की कार्यवाही और जांच को लेकर जनता अड़ी रही और जनता कुछ देर बाद देखते ही देखते एसडीएम की गाड़ी को घेर कर बैठ गए रोजगार सहायक को तत्काल हटाने के लिए कहने लगे इसी बीच विधायक ओमकार मरकाम ने कमिश्नर को फोन लगाया और मामले की जानकारी दी विधायक ने जल्द ही ग्रामीणों को वही का आश्वासन दिया और कहा कि दोषी रोजगार सहायक को बक्सा नहीं जाएगा

No comments:

Post a Comment