BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रूप से गांव गांव बिक रही शराब बंद कि जाये - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 6, 2020

अवैध रूप से गांव गांव बिक रही शराब बंद कि जाये - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल



रेवांचल टाइम्स - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शराब ठेकेदारों द्वारा सिवनी जिले के गांव गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की जिला कलेक्टर ,जिला पुलिस अधिकारी ,एवं जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर की है । अपने ज्ञापन में कहा कि सिवनी जिले में शराब ठेकेदारों का माफिया राज खुले रूप से चल रहा है जिसके तहत गांव गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है जिससे गांव का माहौल खराब होते जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन विवाद की स्थिति भी बनी रहती है। जिले की युवा पीढ़ी शराब के नशे में डूबती जा रही है शराब माफिया द्वारा एक जगह का लाइसेंस लेकर आसपास के सैकड़ों ग्रामों में खुले रुप से शराब का परिवहन करते हुए विक्रय किया जा रहा है। अत: उपरोक्त विषय पर गंभीरता से अति शीघ्र कार्यवाही कर शराब ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से गांव गांव पर शराब विक्रय पर रोक लगाई जावे एवं अति शीघ्र कार्रवाई की जावे का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय किसान परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ प्रमोद राय अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागध्यक्ष मुन्ना पटेल कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक बन्देवार, मयूर  दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अंकित ठाकुर, जिला महामंत्री बसंत यादव, इंदल सिंह जंघेला ,सुबोध सोनी, आषिश डेहरिया ,दिलीप यादव ,श्याम विश्वकर्मा ,लक्ष्मण वर्मा ,हीरालाल गौतम सतीश शिवनकर एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ ज्ञापन सौंपा।


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment