रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले के ग्राम मवई दिनांक 15 अक्टूबर 2020 गुरुवार समय अपरान्ह लगभग 2:00 बजे शिवराज शाह पूर्व विधायक मंडला एवं उमेश शुक्ला जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा की उपस्थिति के साथ भव्य स्वागत एवं मवई क्षेत्र अंतर्गत से आए सभी किसान बंधुओं का सम्मान किया गया ।
बस स्टैंड मवई में सभी किसान बंधुओं को एक - एक श्रीफल एवं सफेद गमछा देकर पूर्व विधायक शिवराज शाह मंडला एवं उमेश शुक्ला जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने भावपूर्ण सम्मान किया। शिवराज शाह ने अपने वक्तव्य में किसान भाइयों को शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी साथ ही उमेश शुक्ला ने भी किसान सम्मान योजना का लाभ सभी किसान बंधुओं तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने की बात कही ।
उक्त कार्यक्रम में मवई क्षेत्र अंतर्गत किसानों के अतिरिक्त गणमान्य नागरिक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुमार पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरजीत चौहान आनंदी बसंत इंद्रेश कुमार साकेत मोहन कुमार साहू मिस्टर चक्रवर्ती एवं अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की खास रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment