BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इंतजार हुआ खत्म लामटा-समनापुर के बीच रेलगाड़ी का हुआ इंजन ट्रायल, जबलपुर-गोंदिया चलेगी ट्रेन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 10, 2020

इंतजार हुआ खत्म लामटा-समनापुर के बीच रेलगाड़ी का हुआ इंजन ट्रायल, जबलपुर-गोंदिया चलेगी ट्रेन

 

रेवांचल टाइम्स - ब्राडगेज के लामटा समनापुर के बीच के रेल ट्रैक कार्य  पूर्ण होने पर 09/10/20 दिन शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा इंजन ट्रायल लामटा ब्रिज क्र.94 से  समनापुर के बीच इंजन क्र.13609 को 100/105 कि.मी.की स्पीड से ट्रायल किया ,इस अवसर पर  अधिकारियों द्वारा रेलवे ट्रेक व इंजन कि विधिवत पूजा अर्चना की गई , जिसके बाद रेलवे स्टेशन मास्टर ईश्वर कुमार बोरकर ने हरी झंडी दिखाकर इंजन को रवाना किया, जिसमें लोकों पायलट विजय कुमार,सहायक एन के मीना ,अधिकारियों में उदयभान सिंह, एस के मिश्रा , मृत्युंजय मोहन, विपिन शर्मा, अर्पित दुबे, प्रीतम सिंह, सहायक रहीम खान,वन-टू , गोपाल यादव रहे , इंजन ट्रायल के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी इसके बाद उच्च अधिकारियों के द्वारा रेलवे ट्रेक का निरिक्षण कर रेलवे सेफ्टी आप कमिश्नर का निरिक्षण इस माह के मध्य में कराया जा सकता है जिसके बाद प्रथम दौर मे गोंदिया बालाघाट नैनपुर जबलपुर के बीच माल गाड़ीयों का परिचालन शुरू हो जायेगा ,लामटा से समनापुर के बीच ब्राडगेज निर्माण कार्य अग्रवाल इन्टलप्राइजेस बैतूल द्वारा किया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण रुकी रेलवे गाड़ीयों को मंजूरी मिलते ही वर्षों का सपना गोंदिया से जबलपुर के बीच यात्री गाड़ियों का पूरा हो जाएगा ।रेलवे के विद्युतीकरण का कार्य भी पूर्णता की ओर है।

No comments:

Post a Comment