रेवांचल टाइम्स - एक तरफ पूरे देश मे कोरोना काल चल रहा है और वही माँ भगवती का दिन सामने आ रहा है और एक तरफ प्रतिमाओं को अंतिम रूप देता कलाकार शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 17 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार को होने जा रहा है । इस अवसर पर विराजित होने वाली प्रतिमाओं के लिए मंदिरों एवं मंचो की साफ-सफाई एवं रंग - रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है । इसी के दरमियान प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप देने कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं ।
वही कलाकार दुर्गा प्रसाद चक्रवर्ती से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष लॉकडाउन के चलते हम लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है , कुछ महीने से मिली छूट के बाद ही अभी दुर्गा प्रतिमा बनाने का काम कर रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी यह कला भी निर्मूल्य जैसी है, हमारी कला का बहुत कम न्यौछावर लेकर भी संतुष्ट होना पड़ता है ।
रेवांचल टाइम्स से मदन चक्रवर्ती मवई की रिपोर्ट ।

No comments:
Post a Comment