BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का धरपकड़ अभियान है जारी आज एक और वारंटी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 27, 2020

फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का धरपकड़ अभियान है जारी आज एक और वारंटी गिरफ्तार


 


रेवांचल टाईम्स - घुघरी पुलिस ने 05 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल मण्डला पुलिस द्वारा जिले में पूर्व घटित अपराधों में फरार चल रहे अपराधियो की धरपकड़ के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलें के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को उनके थानों के प्रकरणों में माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फरार हुये ऐसे सभी स्थाई वारंटियों की तलाश कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया गया है । 

इसी तारतम्य में दिनांक 26.10.2020 को थाना घुघरी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1368/2015 धारा 363,366,376 भादवि में विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी चंद्रसेन पिता मल्लू साहू उम्र 26 साल निवासी भोकादेवरी थाना घुघरी को मुखबिर से मिली सूचना तथा सायबर सेल मण्डला की सहायता से ग्राम जहरमउ थाना बम्हनी से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । थाना घुघरी पुलिस द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जंहा से आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है । उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना घुघरी के उनि कुंदन मानेश्वर, आर 196 खेलसिंह मकरकाम, आर 230 शरद सरोते, आर. चालक ऋतिक साहू एवं सायबर सेल के आर. सूर्यचंद वघेल की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment