रेवांचल टाइम्स - गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली का अपराध क्र. 359/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट
ओमप्रकाश उर्फ गोलू पिता बिसन नंदा उम्र 26 साल निवासी चुरामन घाट अयोध्या वस्ती मण्डला ।
एक लोहे का धारदार बका जप्त किया गया वही
मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों पर लगातार निगाह रखकर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 19.10.2020 को प्रातः 10 बजे थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि मुन्नीबाई धर्मशाला के पास महात्मा गांधी वार्ड मे एक बदमाश अपने हाथ में लोहे का धारदार बका लेकर मोहल्ले तथा आस पडोस के लोगों को डरा धमका रहा है । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल महात्मा गांधी वार्ड पहुचकर तस्दीक की गई तो एक युवक हाथ में लोहे का धारदार बका लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी युवक ओमप्रकाश उर्फ गोलू पिता बिसन नंदा उम्र 26 साल निवासी चुरामन घाट अयोध्या वस्ती मण्डला को पकडकर उसके कब्जे से लोहे का धारदार बका जप्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा अवैध रुप से धारदार हथियार रखने तथा लोगों को डराने धमकाने के प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 359/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में की थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निलेश दोहरे, सउनि गुलजार सिंह मार्को, आर. विजेय तेकाम की सरहायनीय भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment