BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डव्लू मार्स और प्रवाहिनी ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर चलाया सफाई अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 2, 2020

डव्लू मार्स और प्रवाहिनी ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर चलाया सफाई अभियान


रेवांचल टाइम्स - गांधी जयंती पर डव्लू मार्स और प्रवाहिनी संस्था के द्वारा स्थानीय रानी पार्क कटरा में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया !कार्यक्रम में सर्वप्रथम गांधी जी की मूर्ति पर सभी सदस्यों द्वारा माल्यापर्ण किया गया इसके बाद पार्क के आसपास संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान का संदेश देने हेतु झाड़ू से पार्क में सफलतापूर्वक सफाई अभियान चलाया जिससे गांधी की विचारधारा अवतरित हुई इसके बाद  सभी सदस्यों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में प्रवाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी ने कहा आज हम सभी को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है समाज और देश का भला अहिंसा के मार्ग पर चलकर होगा ग्रामो में कुटीर उद्योगों की स्थापना से भारत स्वावलंबन की और बढ़ेगा और स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा संस्था डव्लू मार्स संयोजक धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा गांधी जयंती पर हमें  सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा और इसे अपने आचरण में भी उतारना होगा विचारों के माध्यम से भी आंतरिक स्वच्छता लानी होगी तभी गांधी जी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी पर्यावरणविद आर के छत्री ने रानी पार्क की स्थापना की पूरी कहानी बताते हुए गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों से अवगत कराया और सभी सदस्यों से रानी पार्क को विकसित करने में सहयोग की अपील की  सफाई अभियान कार्यक्रम में आजीविका मिशन के जागृति समूह की बहनों सुनीता दुबे अनीता श्रीवास और विमला ने भी सहयोग किया विशेष सहयोग में अंसार खान आशीष सोनी पलके पुसाम रश्मि मिश्रा नीता सेठिया का सराहनीय योगदान रहा

No comments:

Post a Comment