BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क पर गड्ढा है या गड्ढों पर सड़क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 22, 2020

सड़क पर गड्ढा है या गड्ढों पर सड़क




रेवांचल टाइम्स - सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे पर सड़क। 

सिवनी से छिंदवाड़ा हाईवे नंबर 347 की हालत फुलारा से कारीरात तक इतनी खराब हो गई है। की यहां से चलना भी मुश्किल हो गया है। हाईवे होने के कारण व्यक्ति अपनी रफ्तार से चला आता है। और बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कई बार अनबैलेंस होकर गिर जाता है या गड्ढे बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भीड़ जाता है। अब यह समझ से परे है कि इस रोड का इस्तेमाल सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी करते हैं मगर डेढ़ साल से इसकी हालत खराब होने के बाद भी यह रोड किसी का ध्यान नही खिंच पाई ।इस रोड से बड़े बड़े नेता भी गुजरे मगर शायद उन्होंने भी इससे ठीक करने का प्रयास नही किया ।


लोग के बीच अब यह चर्चा का विषय  हैं ....


         कि हम अच्छी रोड का टोल तो देते हैं मगर रोड हमें गांव वाली से भी खराब मिल रही है ।तो फिर हम टोल किस बात का दे रहे हैं। और अब तो नागपुर रोड बंद होने के कारण इस रोड से गुजरने वाले ट्रकों के कारण हालत और खराब हो गई है ।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment