रेवांचल टाइम्स जिले में आज मिले केस मण्डला 13 अक्टूबर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 10 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार सरही निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ब्लाक बिछिया के ग्राम मटियारी बकरावाह निवासी 25 एवं 30 वर्षीय महिला, ग्राम बिछिया निवासी 56 वर्षीय पुरूष, ग्राम लफरा निवासी 24 वर्षीय महिला, ग्राम बिछिया निवासी 28 वर्षीय पुरूष, ग्राम चंदिया बिछिया निवासी 50 वर्षीय पुरूष, जिला जेल केम्पस निवासी 36 वर्षीय पुरूष, ब्लाक घुघरी ग्राम कण्ड्रा निवासी 34 वर्षीय महिला एवं वार्ड नं.-7 नैनपुर निवासी 20 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
Tuesday, October 13, 2020
जिले में मिले आज फिर मिले नए कोरोना पॉजीटिव केस आज देखे कितने
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment