रेवांचल टाइम्स जिले में आज ओबीसी एसटी एससी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष एड.भाई सी.बी.पटैल के नेतृत्व में जबलपुर मंडला हाईवे रोड के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूर्ण करने एक अनूठी पहल की जा रही है ज्ञात होवें कि उक्त मार्ग विगत 5 वर्षों से अधूरा पड़ा हैं जिससे आमजन को मंडला से जबलपुर आने जाने के लिए निवास मनेरी मार्ग से जाना पड़ता है जिससे समय एवं धन का अनावश्यक अपव्यय होता है साथ ही गंभीर मरीजों को इलाज कराने हेतु जबलपुर तक ले जाना बड़ा दूभर हो गया है अतःउक्त अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु नगर के प्रबुद्ध जनों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं, एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि आप सभी लोग आगे आकर खुले हस्त से आर्थिक मदद करें जिससे राशि कलेक्टर महोदय के माध्यम से शासन को पहुंचाई जा सके ताकि अविलंब मंडला से जबलपुर अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जा सके जिससे जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी साथियों से आग्रह है दोपहर 1:00 बजे समय का ध्यान रखते हुए पड़ाव स्थित राम मंदिर पहुंचने का कष्ट करें ताकि वहां से सभी लोग एक साथ आगे की कार्यवाही को अंजाम दे सकें।
कार्यक्रम प्रभारी हरिराम कछवाहा, चैनसिंह बरकड़े, राकेश चौधरी, बी के राय, गिरधारी नीखर,गणेश पटेल दिलीप चंद्रौल गौ पुत्र जी रहेंगे।

No comments:
Post a Comment