रेवांचल टाइम्स जिले में अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ब मण्डला पुलिस द्बारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्रो मे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये लगातार कार्यवाही करने के निर्देशित दिये गये हैं ।
इसी तारतम्य में दिनांक 20.10.2020 को थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर द्वारा अपने थानें की टीम के माध्यम से अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान बंजर पुल के पास में ट्रेक्टर क्रं. एम.पी. 51 एए. 1955 को रोक कर चेक किया गया । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 1955 में भरी हुई रेत के संबंध में ट्रेक्टर चालक सुरेन्द्र देशिया निवासी मोहनटोला से किसी प्रकार की अनुमति अथवा रायल्टी आदि के बारें में पूछताछ की गई । उक्त ट्रेक्टर चालक द्वारा अपने पास रेत परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया गया जिस पर उक्त ट्रेक्टर द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टर को मौके पर ही जप्त कर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टर तथा उसके मालिक के विरूद्ध रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, उनि. पी.डी. मोंगरे, प्रआर. रोशन नेगी, आर. प्रियांश तथा आर. धीरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment