BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन ज्ञापन धरना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 6, 2020

आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन ज्ञापन धरना



रेवांचल टाइम्स:- बरघाट 05 अक्टूबर 2020 आम आदमी पार्टी  के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश विश्ववकर्मा के नेतृत्व में आज जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी रघुवीर सिंह सनोडिया, पूर्व बरघाट विधानसभा के प्रत्याशी रहे नरेंद्र कुंजाम जिला सचिव आनंद मिश्रा, नवेंदु मिश्रा ,सिवनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह सनोडिया सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता बरघाट पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से बरघाट के बिरहौली में घटित नाबालिक के साथ हुई घटना की न्यायिक जांच के लिए जिला उपाध्यक्ष रंजीत बोपचे के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम व *बरघाट नगर परिषद के द्वारा निकाले गए 48 कर्मचारियों को पुनः सेवा में लिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा,

ततपश्चात बरघाट नगर परिषद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी लिल्हारे से उक्त कर्मचारियों को हटाए जाने के कारणों को जानने सौजन्य मुलाकात कर धरना स्थल पहुँच कर श्रमिको के साथ उनकी मांगों के समर्थन में धरना में बैठे।


'आप'की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी बरघाट के कार्यकारी मीडिया प्रभारी दिनेश शरणागत ने बताया कि नगर परिषद बरघाट के अधिकारीयोँ ने बताया कि उक्त कर्मचारियों को रखने के सम्बंध में कोई प्रस्ताव नही लिया गया था इस कारण हटाया गया है परंतु उक्त कर्मचारी विगत कइयो बर्षो से सेवा दे रहे थे तो इसका सतोषजनक जबाब अधिकारीयो ने नही दिया।

आप के जिला अध्यक्ष विश्ववकर्मा ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनके साथ उनकी बर्षो से दी जा रही सेवा से निकाल कर अन्याय किया गया है जो नियमों के विरुद्ध है आम आदमी पार्टी हर संघर्ष में उनके साथ है जरूरत पड़ने पर यह आंदोलन बरघाट से सिवनी व सिवनी से भोपाल तक करना पड़े तब भी आम आदमी पार्टी का हर एक सिपाही श्रमिको के अधिकार व न्याय के लिए लड़ेगा आम आदमी पार्टी कोई राजनीति नही करती ना ही हमे राजनीति आती है आप का जन्म ही लोगों की सेवा के लिए हुआ है और आप का हर एक सिपाही उस सेवा को ही राजनीति समझता है आप मजदूरों के लिए यदि न्यायालय जाना पड़े तो भी उनके अधिकार के लिए वह अधिवक्ता है व नि:शुल्क सेवा के लिए तैयार है।

इसी के साथ आप के जिला सचिव आनंद मिश्रा ने अपने उद्ववोधान में कहा कि सरकारों की यह कैसी व्यवस्था है पर्मानेंट कार्य के लिए टेम्परेरी कर्मचारी रखते है जिसकी इजाजत तो भारतीय संविधान में तक कही नही है टेम्परेरी कार्य के लिए टेम्परेरी मजदूर रखना चाहिए जबकि भाजपा के शासन में सब उल्टा हो रहा है तो किसान नेता रघुवीर सिंह सनोडिया ने आरोप लगाया कि इन मजदूरों को भाजपा के नेताओं के इशारों पर निकाला गया है और झूठी साँत्वना मजदूरों को दे रहे है क्या इन मजदूरों की आबाज अभी तक भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन तक नही पहुँची जो अपनी चुप्पी साधे हुए है भाजपा की सरकार ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर आज इन मजदूरों को जिन्हें साढ़े सात हजार मिलता था महामारी के इस संकटकाल में वो भी छीन लिया है पूरे देश मे बेरोजगार हाय तौबा कर रहे है भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था मायनस में चली गई है किसानों को उनकी लागत तक नही मिल रही है हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है विधायको की खरीदी बिक्री कर सरकार बनाई है जो ज्यादा दिन तक नही चलेगी।

इसके अलावा आपके  रंजीत बोपचे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपना उद्ववोधान दिया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आप के मनीष शुक्ला, सुनील अग्रवाल,राजेन्द्र ठाकुर,इरशाद,राजेन्द्र बिसेन रंजीत बोपचे सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment