BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पाथरगांव के ग्रामीणों ने सौंपा अनियमितताओं की षिकायत का ज्ञापन, जांच की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 7, 2020

पाथरगांव के ग्रामीणों ने सौंपा अनियमितताओं की षिकायत का ज्ञापन, जांच की मांग



रेवांचल टाइम्स  बालाघाट सरपंच, सचिव देते है ग्रामीणों को षिकायत करने की चुनौती

लांजी। पाथरगांव में शासकीय निधी से निर्मित कार्याे में अनियमितता की ऐसी लहर चल पड़ी की आखिरकार ग्रामवासियों को इसकी षिकायत एवं कार्याे की जांच के लिए लांजी के जिम्मेदार अधिकारियों का रूख करना पड़ा और ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी षिकायतों की सूची लांजी जनपद पंचायत कार्यालय एवं लांजी तहसीलदार आर.पी. मार्काे को सौंपी। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान मेघराज पटले, भाउलाल, ढोमेष्वर ढोक, खेमेंद्र गिरी, निलकेष पटले आदि अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।


सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत पाथरगांव के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक के द्वारा शासन के निर्देषो पर ग्राम पंचायत में सभा मंच निर्माण तथा सीसी रोड़ निर्माण भारी मात्रा में लापरवाही बरतने के कारण आज वर्तमान स्थिति में सड़कों की हालत जीर्ण-षीर्ण हो चुकी है, जिन सड़कों का निर्माण एक वर्ष तथा 06 माह पूर्व किया गया, उन सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। ग्राम पंचायत पाथरगांव के निवासियों द्वारा 181 पर फोन लगाकर षिकायत दर्ज कराई गई थी, उसके उपरांत जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जांच के लिए इंजिनियर भेजे गए।


- ग्रामीणों ने लगाए आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि जांच के लिए पंहुचे इंजिनियरों के द्वारा स्पष्ट रूप से जांच नहीं कराई गई। इंजिनियर द्वारा सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक से मिलकर जांच में लीपापोती कर दी जाती है, इसके अलावा जनपद में पदस्थ अधिकारियों से घनिष्ठ संबंध होने का हवाला देकर खुलेआम षिकायत करने की ग्रामीणों को चुनौती तक दिए जाने के आरोप ज्ञापन के जरिये लगाए गए है।


- इन कामों की जांच की मांग

ग्रामीणों द्वारा पाथरगांव पंचायत अंतर्गत गोंडीटोला हनुमान मंदिर से षिवचरण कटरे के घर तक बनी सीसी रोड़, गोंडीटोला इंदिरा आवास कालोनी की सड़क, गोंडिटोला मूलचंद एड़े के मकान से राधेलाल समरिते के मकान तक सीसी रोड़, अषोक महाराज के मकान से नानूराम गायकवाड़ के मकान तक सीसी रोड़, झिंगुटोला उदेलाल एड़े के मकान से कोसमनाला पुलिया तक सीसी रोड़, विधायक निधी द्वारा स्वीकृत सभा मंच बाजार चैक एवं मातामाई मंदिर सभामंच के साथ ही ग्राम पंचायत पाथरगांव में नालियों की साफ-सफाई आदि कार्याे की जांच की मांग की गई है। 

रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment