BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शनिवार की दोपहर फिर जोरदार भूकंप के झटके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 31, 2020

शनिवार की दोपहर फिर जोरदार भूकंप के झटके


रेवांचल टाइम्स:- सिवनी जिले में शनिवार को दोपहर 12:49 में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। 

जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ। 

एक और जहां फ्रांस, तुर्की में जहां काफी तबाही मचा कर रख दी है। 

विदेशों में गुरुवार शुक्रवार को आए भूकंप से कई ऊंची ऊंची इमारतें गिरने के बाद कई लोगों की मौतों की खबर आ चुकी है। विदेशों में भूकंप की खबर के बाद सिवनी जिले में भी भूकंप के बार-बार हो रहे झटके से लोगों में जहां दहशत बनी है वहीं शनिवार को दोपहर में एक बार पुनः जोरदार तरीके से कंपन होने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। ऊपरी हिस्से में ऑफिस में कर रहे काम भी प्रभावित हुआ। 

अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकले और तुरंत भूकंप की चर्चा होने लगी। वही फेसबुक, ट्विटर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तत्काल 12:49 में आए भूकंप की सूचना लोगों ने दिया।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment