रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव/चाँद जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देशन में एवं एसडीओपी चौरई के मार्गदर्शन में चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने अपने मातहत पुलिस स्टॉफ के साथ सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमुनिया एवं ग्राम डोला पांजरा के बीच पहाडी पर 07 जुआड़ियों को रंगे हाथों अंदर बाहर के खेल में रूपये लगाकर जुआं खेलते पकड़ा गया
पकड़े गए जुआड़ियों मे
(1)देवीसिंह पिता मदन सिंह रघुवंशी उम्र 34 साल साकिन बारी थाना चांद (2) बिक्की पिता भक्कू मालवी उम्र 27 साल साकिन डोला पांजरा थाना बिछुआ (3) रघुवीर पिता विजयराम पिंलोंजरे उम्र 24 साल साकिन हिवरा जयसिंह थाना चांद (4) इंदर पिता भुवनलाल साहू उम्र 40 साल साकिन बादगावं थाना चांद (5)हरिओम पिता बतन वर्मा उम्र 23 साल साकिन उदादौन थाना चौरई (6)सतीश पिता सोमल वर्मा उम्र 23 साल साकिन उदादौन थाना चौरई (7) युवराम पिता रमेश वर्मा उम्र 30 साल साकिन मोहगांव थाना चौरई जिला छिंदवाडा शामिल है
जिनके पास से ₹ 51हजार की राशि 07 नग मोबाइल एवं 04 नग मोटर सायकल भी जप्ती की गई आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआं एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चांद दीपक डेहरिया, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह आऱक्षक क्रमशः 201 विजय. 653 गुरूमुख बघेल.858 निखिल.911 राजेश 995 जगमोहन .998 गोपाल.198 मनीष की शानदार भूमिका रही थाना प्रभारी चांद दीपक डेहरिया के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व अपने विश्वसनीय थाना बल के माध्यम से दिन दर दिन जुआ सट्टा शराबखानों पर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही जिससे आम जनता और वार्डवासियों ने राहत की सांस ली

No comments:
Post a Comment