BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम का घेराव ठकेदार प्रथा खत्म करो :-डॉ जायसवाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 6, 2020

10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम का घेराव ठकेदार प्रथा खत्म करो :-डॉ जायसवाल



रेवांचल टाइम्स - नगर निगम अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रही जब भी जबलपुर नगर निगम की बात होती है हर जगह भिर्ष्टाचार सब गड़बड़  प्रतीत होता जबलपुर की जनता की मांगें लंबे समय से ही लंबित रहती इन्ही लंबित मांगों को लेकर आज आम आदमी पार्टी,जबलपुर ने नगर निगम का घेराव किया ।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जयसवाल ने बताया कि लोगों एवं क्षेत्र वासी अपनी मांगों को लेकर समय समय पर अनशन करते रहे लेकिन नगर निगम ने हमेशा से इन पर ध्यान नही देता जब से ठेकेदारी प्रथा चालू हुई उस दिन से निगम अधिकारियों का भिर्ष्टाचार चरम पर है ठेकेदार&अधिकारी मिलकर जनसेवक का खून चूस रहे है। जो व्यक्ति काम कर रहा उसको उतनी सेलरी नही मिलती जितनी टेंडर में अंकित की जाती है 4हाजर या 5 हजार रुपये महीने दिए जाते है बाकी दोनों मिलकर हजम कर जाते है। ठेकदार के यहाँ जितने कर्मचारी काम करते उनका पी एफ भी जमा नही होता आज जबलपुर में नगर निगम के द्वारा किये जा रहे कार्य अधूरे पड़े है। प्रदेश संगठन सचिव ने नगर निगम से मांग की 15 दिनों के मेडिकल से तिलवारा वाली रॉड को पूरी बनाई जाए इसी तरह कटंगा से ग्वारीघाट की एक तरफ की रॉड अधूरी बनने से आये दी एक्सीडेंट हो रहे दिल्ली की तर्ज पर जबलपुर में जल कर समाप्त करना चाहिये।

   

 10 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम का घेराव किया उनमें प्रमुख इस प्रकार है ।


1. ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए 

2. अवैध कालोनियों को तत्काल वैद्य किया जाए

3. मोहल्ला समितियों का गठन किया जाए 

4. पिसंहारी मडिया से ज्ञान गंगा तक की रोड को तत्काल बनाई जाए

5. नगर निगम द्वारा किए गए जनसुविधा अधूरे निर्माण कार्य तत्काल पूरा करें

6. जल कर को समाप्त किया जाए ।

7. अवैध होर्डिंग को तत्काल हटाया जाए

8. छोटी लाइन फाटक से ग्वारीघाट तक की अधूरी रोड तत्काल बनाई जाए

9. नगर निगम डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की नियुक्ति तत्काल की जाए

10. दिल्ली की तर्ज पर 24 घंटे पानी फ्री दिया जाए


प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने बताया कि जल्द ही अगर निगम ने मांगे नही मानी जबलपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।


वही जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मांगे ना माने जानकी स्तिथि में आने वाले चुनाव में यह मांगे आम आदमी पार्टी की तरफ से अपने मैनिफेस्टो में रखी जायेगी ताकि आम जनता को राहत दी जा सके ।आज के इस प्रोग्राम में साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए जिसमे प्रमुख थे ।


अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment