नकबजनी के आरोपियों को पकड़ने में मण्डला पुलिस को मिली सफलता, थाना घुघरी पुलिस ने 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एलईङी टीव्ही तथा मोबाईल सहित 33 हजार का माल किया बरामद
रेवांचल टाइम्स - पुलिस ने दो चोरों को मय समान के पकड़ा वही थाना घुघरी का अपराध क्र. 109/20 धारा 457,380 भादवि
1. प्रदीप पिता रमेश सोनवानी उम्र 22 साल निवासी बङी खैरी मंङला ।
2. शिवराज पिता मनोहरसिंह उइके उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुम्ही थाना घुघरी हाल पड़ाव थाना कोतवाली ।
मंङला पुलिस द्बारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियत्रंण, फरार, बदमाशो की धरपकङ, तथा आदतन अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक मंङला दीपक कुमार शुक्ला द्बारा जिलें के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में सभी आदतन अपराधियो, शातिर चोर, बदमाशो के विरुद्ब सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 01.10.2020 को प्रार्थी नारायणसिंह पिता बुधईसिंह केराम निवासी ग्राम सिमरिया द्वारा थाना घुघरी पर सूचना दी गई की दिनांक 24.09.20 से 01.10.20 के बीच प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजे की सांकल तोड़कर कोई अज्ञात चोर उसके घर में रखी एलईङी टीव्ही व घर में रखा हुया एमआई कंपनी का मोबाईल चुरा कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना घुघरी पर अपराध क्रमांक 109/20 धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी घुघरी द्बारा घटना की जानकारी वरिष्ट अधिकारियो को दी गयी, जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्बारा चोरी करने वालो अभियुक्तो की जल्द से जल्द तलाश कर घटना का खुलासा करने के निर्देश थाना प्रभारी घुघरी को दिये गये थे ।
थाना प्रभारी घुघरी निरीक्षक अशोक मरावी द्बारा अपने स्टाफ के माध्यम से क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुये तथा सायबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी एकत्रित कर बङी खैरी मंङला से संदिग्ध प्रदीप पिता रमेश सोनवानी उम्र 22 साल एवं उसके साथी शिवराज पिता मनोहरसिंह उइके उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुम्ही थाना घुघरी हाल पङाव थाना कोतवाली को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गयी। पुलिस द्वारा विवेचना में जुटाये गये सबूतों के आधार पर की गई पूछताछ में दोनों संदेहियों द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। थाना घुघरी पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में चुराये गये एक 42 इंच की स्मार्ट एलईङी टीव्ही एवं 01 एमआई कंपनी का मोबाईल फोन कुल कीमत 33000/- रुपये का मश्रुका जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

No comments:
Post a Comment