रेवांचल टाइम्स - प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर की NEET परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को उनके केंद्र तक पहुचाने की जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
आज उसी श्तारतम्य में चौरई विकास खंड भर के NEET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राज्य सरकार के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन ने लक्ज़री बस मुहैया करवाकर उन्हें रवाना किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस पी भारद्वाज एवं व्याख्याता नेतराम सोनी ने बताया कि नीट परीक्षा में चौरई विकास खंड से 66 बच्चे व उनके पालक भोपाल, के लिए 28 बच्चे व जबलपुर के लिए 20 ,नागपुर के लिए 15 ,इंदौर के लिए 3 बच्चों को प्रभारियों के साथ परीक्षा केंद्र पहुचाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय एसडीएम खुमान सिंह ध्रुव धुर्व, तहसीलदार रायसिंह कुशराम, बीईओ एस पी भारद्वाज, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जंन नेता उपस्थित थे।।

No comments:
Post a Comment