BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाढ़ पीड़ितों और किसानों के लिए व्यवस्था की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 3, 2020

बाढ़ पीड़ितों और किसानों के लिए व्यवस्था की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

रेवांचल टाइम्स - भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की मौजूदगी में पूर्व विधायक पं रमेश दुबे  ने कलेक्टर को पत्र सौंपा और जल्द कार्यवाही की बात कही ।
मा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  और संभागीय प्रभारी मंत्री मा.कमल पटेल  को भी पत्र लिखकर की राहत की मांग ।


चौरई क्षेत्र में हुई अतिवर्षा से आई बाढ़ के कारण बनी विपरीत परिस्थिति में लगातार 6 दिनों से अतिवर्षा एवम् बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के बीच जाकर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने पीडितों का दर्द साझा किया और जरूरी राहत सामग्री का वितरण भी किया साथ ही हालात का जायजा लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ितों की व्यवस्था बनाने में कोई कसर बाकी न रहे इसी क्रम में प्रभावित क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे  ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की मौजूदगी में कलेक्टर को मांगपत्र सौंपकर तत्काल राहत और व्यवस्था की मांग रखी गई पत्र में क्षतिग्रस्त फसलों की क्षतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान,क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग,पुल पुलिया व आंतरिक मार्ग तथा नालियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण किये जाने और पीडितों के भोजन,कपड़ा,आवास,स्वास्थ्य,प्रकाश की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चत कराई जाने की मांग प्रमुख रूप से की गई है।
बाढ़ प्रभावितों का नाम बी पी एल सूची में सम्मिलित कर उन्हें खाद्यान्न पर्ची एवम दैनिक खर्चों हेतु एक मुश्त राशि शासन द्वारा निर्धारित कर भुगतान कि जाए एवम क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर  किसानों को मुआवजा जल्द दिए जाने की मांग भी रखी गई।  कलेक्टर ने पत्रों पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है श्री दुबे  ने मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , कृषि एवम् संभागीय प्रभारी मंत्री मा. कमल पटेल  से फोन पर चर्चा की और पत्र लिखकर क्षेत्र की स्थिति अवगत कराते हुए मांग पत्र प्रेषित किया है ।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा,जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती ,चौरई विधानसभा अध्यक्ष बिस्सु पटेल,रामदयाल व्हटवार,भीम दुबे,संजय अग्रवाल,जितेन्द्र राय,अनिल रघुवंशी,सारंग रघुवंशी,पंकज राज साहू समेत कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment