जिले में लगातार बढ़ते क्रम में कोरोना पॉजीटिव केस आज देखे कितने
रेवांचल टाइम्स जिले लगातार मिल रहे करोना पॉजिटिव मरीज मण्डला 27 सितम्बर 2020
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की शाम 4 बजे से 27 सितंबर की शाम 4 बजे तक 16 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार नैनपुर में 56, 61 एवं 56 वर्षीय पुरूष तथा 50, 14, 62 वर्षीय महिला, बिछिया में 30 वर्षीय पुरूष तथा 24, 20, 36 वर्षीय महिला, निवास में 45 वर्षीय महिला, मोहगांव 28 वर्षीय पुरूष, घुघरी में 70 वर्षीय महिला, बम्हनीं में 61 एवं 32 वर्षीय पुरूष तथा 33 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment