डिंडोरी के एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ख़ुद फिट और स्वस्थ्य भी हैं. उन्होंने अपने फिट और स्वस्थ रहने का अनुभव पुलिस ग्राउंड में योगा क्लास में शामिल पुलिस जवानों और युवाओं से साझा किया और खास तौर पर उन्होंने इस कोरोना काल डयूटी करने बाले पुलिस कर्मियों को फिट और स्वस्थ्य रहने का फंडा बताया. एएसपी लाल की मानें तो योगा समेत घरेलू नुस्खो से पुलिस जवान खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं. एएसपी विवेक कुमार लाल कहना है कि हम जहां भी रहें वहीं पर कुछ समय निकालकर योगा करें अपने शरीर को फिट रखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि घरेलू नुस्खों से अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर स्वस्थ रहा जा सकता है. उन्होंने इन नुस्खे को आम जनता को भी अपनाने की नसीहत दी है. उनका मानना है कि कोरोना वाइरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे, इसलिए हमें योगा जरूर करना चाहिए हैं. उन्होंने बताया कि संभव हो तो गिलोय, काली मिर्च, सौंठ, मुनक्का, तुलसी आदि का काड़ा बनाकर ज़रूर पियें. इन सबसे हमें बहुत लाभ मिलता है. दमोह से डिंडोरी पदस्थ किये एएसपी विवेक कुमार लाल की खासियत यह है कि वो अपने मातहत पुलिस कर्मियों को जन्मदिन की बधाई देना नही भूलते यही वजह है कि मातहत पुलिस कर्मी एएसपी विवेक कुमार लाल के कायल है और जन्मदिन के अवसर पर अपने अफसर का बधाई संदेश पाकर काम करने में उनकी ऊर्जा और बढ़ जाती है
" यानि फिट रहेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया "

No comments:
Post a Comment