BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनता के साथ छलावा है अन्न उत्सव योजना और आवास योजना का ई-लोकार्पण: पूर्व पार्षद सौरभ पषीने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 19, 2020

जनता के साथ छलावा है अन्न उत्सव योजना और आवास योजना का ई-लोकार्पण: पूर्व पार्षद सौरभ पषीने



लांजी। नगर परिषद लांजी के पूर्व पार्षद सौरभ मोनू पषीने द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि नगर में भाजपा की सरकार द्वारा 16 सितंबर को पूरे प्रदेष में अन्न उत्सव मनाकर अन्न उत्सव खाद्यान्न पर्ची अपने कार्यकर्ताओं से बंटवाकर जो कार्य किया जा रहा है वह वास्तविकता से कोसो दूर है। इस तरह से फर्जी आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे है। आगे उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत जो अन्न उत्सव मनाया जा रहा है वो पात्र हितग्राही को ना देकर अन्य लोगों को दिया जा रहा है जबकि इस योजना में जो लोग लाॅकडाउन के समय बेरोजगार हो गए थे, जिनमें दिहाड़ी मजदूर, बस-ट्रक चालक व परिचालक, बाजारों में दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे दुकानदार, हाथ ठेला चलाकर अपना पेट पालने वाले लोगों को यह खाद्यान्न पर्ची बांटकर इस योजना का लाभ दिया जाना था किंतु दुर्भाय यह रहा कि जब जानकारी मिलने पर यह पात्र लोग नगर परिषद कार्यालय गए तो उन्हे पता चला कि कूपन पर्ची आज दिनांक तक अपडेट नहीं हुए है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा सप्ताह ना मनाकर इस सप्ताह को बेरोजगारी भूखमरी सप्ताह घोषित किया जाना चाहिए।


पूर्व पार्षद पषीने द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि उसी तरह प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का ई-लोकर्पण किया जा चुका है किंतु वर्तमान में नगर में तीसरी किष्त के लिए हितग्राही रास्ता देख रहे है, विगत कई माह से प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही ना घर के रहे ना घाट के रहे क्योंकि उम्मीदों के कारण वे सभी आर्थिक रूप से कर्जे में डूब गए है और किष्त नहीं आ रही है। नगर के किसानों से 06 माह पूर्व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी हेतु सभी वांछित कागजात जमा करवाए गए किंतु लांजी नगर के किसानों को अभी तक इस योजना की एक भी किष्त ना देकर उनके साथ मजाक किया गया, आज भी नगर का किसान मजदूर अपनी जान हथेली पर लेकर पुनः पलायन कर रहा है। 

No comments:

Post a Comment