रेवांचल टाइम्स ,,,,,,,
ई ग्राम पंचायत अंजनिया में आज दिनांक 17 ,9, 2020 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई जिसमें पोषण आहार से संबंधित जानकारी एवं कुपोषित बच्चों की जानकारी साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमें कुपोषण कम बजन के बच्चे रहित तीन बच्चे पाए गए जिसमें एक बच्चे को सरपंच सुधीर मरावी ने गोद लिया और उपसरपंच विनोद पटेल के द्वारा दो बच्चों को गोद लिया गया साथ ही हाथ प्रक्षालन ( धुलाई ) की प्रक्रिया बच्चों द्वारा कराई गई बच्चों को साफ सफाई से रहने के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सरपंच सुधीर मरावी उपसरपंच विनोद पटेल सचिव प्रकाश तिवारी आंगनवाडी सुपरबाईजर कुमारी दसिया कुशराम उपस्थित रहे


No comments:
Post a Comment