रेवांचल टाइम्स - कहानी पलारी मार्ग के बीच वैनगंगा नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का रपटा पुल विगत दिनों हुई भीषण बारिश में बह गया जिसके चलते घंसौर एवं धनोरा तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला कहानी पलारी मार्ग का यातायात पूरी तरह से बंद हो चुका है पर प्रशासन को एवं जनप्रतिनिधि को इसकी कोई परवाह नहीं है क्षेत्रीय ग्राम वासी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के टूटे पुल से आना-जाना कर रहे हैं
जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है यह सरकारी लापरवाही का प्रत्यक्ष नमूना देखा जा सकता है समय रहते अगर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता तो फिर दुर्घटना की पूरी संभावना बनी रहेगी क्योंकि सुनवारा भीमगढ के पुल पहले ही टूटे हुए हैं जिससे जिला मुख्यालय सिवनी आने जाने के लिए लखनादौन घूम कर या मझगवां से केवलारी होकर सिवनी आना जाना हो रहा है हालांकि नए पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से सालों से चल रहा है।
अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment