BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधान मंत्री आवास योजना बनी अभिशाप।गरीब को दूसरी क़िस्त देना भूल गया विभाग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 14, 2020

प्रधान मंत्री आवास योजना बनी अभिशाप।गरीब को दूसरी क़िस्त देना भूल गया विभाग


मण्डला -- मण्डला नगर पालिका के जवाला जी वार्ड निवासी जमुना धनगर अपना जर्जर मकान को तोड़कर अपनी किस्मत को कोस रहा है।दरअसल गरीब बृद्ध बीमार जमना धनगर का प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है।अनेकों चक्कर काटने के बाद बहुत मुश्किल से पहली किस्त 60.000/रुपये इनके खाते में आये तो गरीब को खुशी का ठिकाना नही रहा उसे अपना सपना साकार होते नजर आने लगा बचपन से कच्चे मकान में जीवन गुजार रहे बृद्ध ने जर्जर हो चुके मकान को तोड़कर नया पक्का मकान का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया।सर छुपाने ओर बारिस से बचने गरीब ने पड़ोस में ही मकान किराया से लेकर रहने लगा ये सोच कर की बहुत जल्दी मकान तैयार कर लेगा।परंतु अब तक गरीब की दूसरी क़िस्त न आने के कारण गरीब लाचार बृद्ध दम्पति परेशान हो रहे हैं।अनेको बार नगरपालिका के चक्कर काटने पर आस्वासन के अलावा गरीब के हाथ कुछ नही लगा।बार बार अधिकारियों के चक्कर काटने पर नगरपालिका अध्यक्ष गरीब के घर पहुँच कर बास्तविक स्थिति को देखे cmo साहब भी मौके पर पहुँच चुके हैं और4 माह पहले आस्वासन दिए थे लेकिन ग़रीब को आवास पूर्ण करने दूसरी क़िस्त जारी नही कर रहे है आखिर क्या वजह है जो इस गरीब की स्थिति को करीब से देखने के बाद भी क़िस्त जारी नही की जा रही है सूत्र बताते है कि कोई इस गरीब से आवास स्वीकृत करने के लिए रूपयों की मांग की गई थी।रुपये न देने की बजह से दूसरी क़िस्त नही आ रही है।कारण जो भी हो लेकिन इस गरीब को अब आवास योजना अभिशाप लगने लगी है।कारण यह है कि दोनों पति पत्नी बृद्ध हो चुके हैं अक्सर बीमार रहते हैं ।शासन से 500/रुपये बृद्ध पेंशन मिलती है।गरीबी रेखा कार्ड होने के कारण महीने में 30 किलो आनाज मिल जाता है।जिससे गरीब का गुजर बसर हो रहा है।ऐसे में मकान का किराया कहाँ से दे।ये मुसीवत बानी हुई है ।जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि इस गरीब की समस्याओं को देखते हुये अतिशीघ्र निराकरण कराए।ताकि गरीबो को आवास का सपना पूर्ण करने बाली महत्त्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना धरि की धरी न रह जाये

No comments:

Post a Comment