BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कर्मचारी ने खोली विभाग की पोल लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप कहा शिकायतों में नही हो रही कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 7, 2020

कर्मचारी ने खोली विभाग की पोल लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप कहा शिकायतों में नही हो रही कार्यवाही



रेवांचल टाइम्स - भुआ बिछिया के मंडल अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग विछिया में पदस्थ समयपाल ने अपने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत कर विभाग की पोल खोल कर रख दी कर्मचारी ने बताया कि विछिया में पदस्थ अधिकारी किस तरह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं विछिया उपसंभाग कार्यालय में चार कर्मचारियों का स्टाफ है जिसमें एक अधिकारी एक उपयंत्री एक स्थायी कुशल कर्मी टाइम कीपर एक स्थायी अकुशल कर्मी पदस्थ है उपसंभाग कार्यालय का भवन पूर्णतः  छतिग्रस्त हो चुका है वर्तमान में ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय जनपद पंचायत बिछिया के एक कमरे में संचालित हो रहा है कार्यालय में कंप्यूटर सेट नही है RES के अनुविभागीय अधिकारी आशीष वर्मा जो कि मंडला में पदस्त है और उसके साथ साथ उन्हें भुआ बिछिया पर अतिरिक्त प्रभार में है जो की कार्यालय कभी कभार भूले भटके कार्यालय आ आते इस कारण कोई भी कर्मचारी मुख्यालय में नही रहते और सभी कर्मचारी मंडला से अपडाउन करते है और घर से ही दौरा डायरी भरते हैं मैदानी कार्य मुझसे ही करवाते हैं कभी निर्माण कार्य का भौतिक सत्यपन के लिए फील्ड में पहुँचाया जाता है तो कभी कार्यालय में लिपिकीय कार्य कराया जाता है और इस कार्य के लिए न मुझे भत्ता दिया जाता ओर न ही मुझे मोटरसाइकिल के लिए पेट्रोल दिया जाता अधिकारियों के द्वारा छोटे कर्मचारी को आर्थिक और मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है और स्वम घर मे बैठ कर वेतन भत्ता ओर निर्माण कार्यों का कमीशन ले रहे हैं। वही इसका फायदा जनपद पंचायत विछिया में मनरेगा मद के लिये पदस्त उपयंत्री किये गए है जो मनरेगा के निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति दे रहे हैं जो सिक्योर पर देखे जा सकते हैं जनपद पंचायत के उपयंत्री मनरेगा के अलावा ग्रमीण यांत्रिकी विभाग का भी कार्य देख रहे है और अन्य मदो की भी तकनीकी स्वकृति दे रहे हैं जो अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी के अधिकार छेत्र में है वही ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी न आने के कारण जनपद में पदस्थ जो कि मनरेगा के वो ही सभी कार्यो का मूल्यांकन कर रहे है जैसे कि पंच परमेस्वर, रेशम विभाग, विशेष केंद्रीय सहायता मद सांसद विधायक निधि, बस्ती विकास, जनभागीदारी, परफॉर्मेंस ग्राण्ट, फण्ड बी आर जी एफ, 14वा 15वा वित्त श्याम प्रसाद मुख़र्जी रुबन मिशन, जैसे सभी कार्यों को जनपद पंचायत के सहायक यंत्री (ऐ ई) ही सम्पादित कर रहे हैं

        समयपाल ने अपने उच्चाधिकार्यो को लिखित शिकायत में जनपद पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी बिभाग के बीच कार्यो के विभाजन की बात लिखी हैं ताकि सभी कार्य विधिवत एवम गुणवत्तापूर्ण हो सके इस पत्र से विभाग में कुछ खलबली मची हुई है पर किस तरह से अधिकारी घर मे बैठ कर निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन कर रहे है और अपनी टूर डायरी भी भर कर शाशन को चुना लगा रहे और भ्रष्टाचार कर रहे हैं घर बैठे दौरा डायरी भरकर वेतन भत्ता ले रहे हैं और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। अनेक बार शिकायते के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही की जा रही है ।

               इनका कहना
     ग्राम पंचायतों में जो भी निर्माण कार्य होते है या जिन जिन निर्माण  कार्यो की एंजेसी ग्राम पंचायत होती है  वो सभी कार्यो को जनपद के अधीनस्थ उपयंत्री, ऐ ई साब उनका मूल्यांकन कर उनकी रेख देख में किया जाता है और जो अन्य विभागीय कार्य जो होते है उन निर्माण कार्य के उनके अपने उपयंत्री होते है। उनमे पंचायतों के उपयंत्री कार्य नही कर सकते है।

                               रामेश्वर पटैल
                     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भुआ बिछिया

     अनुविभागीय ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय का भवन काफी समय से जर्जर जर्जर हो चुका है जनपद में कार्यालय नाम के लिये लगता है जहाँ कोई भी नही रहता केवल में ही रहता हूं क्योंकि में यही का रहने वाला हूं जिसका फायदा अधिकारी उठते है विभाग के जो भी निर्माण कार्य होते है मुझे ही देखने पड़ते है और जिम्मेदारी जिनकी है वो फोन से मुझे बता देते है कि तुम ये देख कर मुझे बताओ  में अकेला परेशान हो गया हूँ मेने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अनेक बार मौखिक और लिखित आवेदन दे कर अवगत कराया पर कोई भी ध्यान नही दे रहे है।
                               शिव कुमार यादव
स्थाई कर्मी कुशल ग्रामीण यांत्रिकी विभाग भुआ बिछिया जिला मंडला


No comments:

Post a Comment