रेवांचल टाइम्स सिवनी:- अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिवनी में आमजनों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम एवं हेल्पडेस्क की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार 11 सितम्बर को विधायक सिवनी दिनेश राय के करकमलो से किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी देवेश बाथम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्यालयीन स्टॉफ की उपस्थिति रही।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बनाया गया हेल्पडेस्क ड्राईविंग लायसेंस, वाहन फिटनेस सहित अन्य जरूरी कामों से आने वाले आमजनों के लिए जरूरी सूचनाएं प्राप्त करने में सहायक होगा। वहीं कार्यालय में टोकन सिस्टम संचालित किया जाएगा।
जिससे आमजन टोकन प्राप्त कर वेटिंग रूम में अपनी बारी आने का इंतजार कर सकेंगे साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
ड्रग कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती ने लिए सारा अली-रकुलप्रीत सिंह समेत 25 सेलेब्स के नाम, NCB के रडार पर आएंगे-रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment