रेवांचल टाइम्स बालाघाट। जनपद पंचायत किरणापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्हेरा के सचिव की लापरवाही सामने आई जिसमें नाली निर्माण करते समय लापरवाही पूर्वक कार्य करने से नाली के समीप स्थित मकान की दीवार धराशाई सो गई जिससे ग्रामीण सुख चंद तुरकर का भारी नुकसान हुआ है बता दे कि विगत दिनों अतिवृष्टि से अनेकों मकान क्षतिग्रस्त हुए थे जिस दौरान उक्त मकान की दीवारें नीचे की ओर से भुरभुरी त धीरे धीरे मिट्टी छोड़ने लगी थी वही अब जब नाली निर्माण का कार्य किया गया तो दीवार से लगकर नाली की खुदाई की गई ऐसा प्रतीत होता है की जिसके चलते उक्त मकान की दीवार धराशाई हो गई
ग्राम पंचायत सचिव ने अपना पल्ला झाड़ते हुए हितग्राही को अतिवृष्टि से राशि दिलाए जाने की बात स्वीकारी
इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि ग्रामीण सुख चंद तुरकर का मकान अतिवृष्टि के चलते प्रभावित हुआ है जिसको मुआवजा की राशि किए जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट
वकील ने कहा- Y सिक्योरिटी पर हर महीने खर्च होते हैं 10 लाख, कंगना ने दिया जवाब


No comments:
Post a Comment