BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज फिर नई कृषि नीति के किसान विरोधी तीनो अध्यादेशो का कान्हीवाड़ा व बरघाट में फूंका गया पुतला : मोनू राय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 13, 2020

आज फिर नई कृषि नीति के किसान विरोधी तीनो अध्यादेशो का कान्हीवाड़ा व बरघाट में फूंका गया पुतला : मोनू राय


रेवांचल टाइम्स सिवनी|राष्ट्रीय किसान मजदुर महासंघ किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत 1 पखवाड़े से जिले में निरंतर धरना रैली और विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम कर रहा है   31 अगस्त को जिला मुख्यालय के धरना विरोध रैली ज्ञापन कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न विकास खंडों और सेक्टर के कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 12/9/ 2020 को 1 बजे कान्हीवाड़ा चौक में भी विरोध रैली बस स्टैण्ड तकआयोजित कर पुतला दहन किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्रामों के किसान मजदूरों के साथ हमारी जिला ब्लाक और ग्राम इकाई उपस्थित रहे तत्पश्चात बरघाट तहसील में 3 बजे राष्ट्रीय किसान महासंघ ने केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई नई कृषि नीति का विरोध में रैली बैल बाजार से बस स्टैण्ड तक आयोजित कर पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया , किसान मजदूर महासंघने न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म किए जाने का विरोध प्रदर्शन किया किसान मजदूर महासंघ ने केंद्र सरकार पर आरोप मढतेहुए बताया कि पीएमसीमें केंद्र सरकार ने बदलाव किया है जिससे किसानों को अपनी फसल को बेचने में परेशानी और नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ेगा,एक देश एक बाजार की व्यवस्था से किसानों की फसलों के दाम गिरेंगे क्योंकि खरीदने की प्रतिस्पर्धा नही रहेगी,और जमाखोरी की रोक हटने पर कालाबाजारी आएगी जिससे देश मे महंगाई बढ़ेगी आम जनता का जीवन आर्थिक संकट से घिर जाएगा जीना दुभर हो जाएगा महासंघ केंद्र सरकार से अध्यादेश वापस लेने की मांग कर रहा है एवं बीमा राशि के तत्काल भुगतान की मांग कर रहे हैं क्योंकि बीमा कंपनियां प्रीमियम की राशि एक निश्चित समय पर काट लेती हैं परंतु नुकसान होने पर एक निश्चित समय पर बीमा राशि  का आवंटन नहीं हो पाता  जिससे  किसान ठगा महसूस करता है वर्तमान  वर्षा ऋतु में  हुई अतिवृष्टि  के कारण किसानों की फसलों एवं घरों के क्षतिग्रस्त हो जाने की भी  राहत राशि और बीमा क्लेम दिया जाए यह मांग भी  जिले के किसानों की तरफ से शामिल की गई  समर्थन मूल्य में पूर्व में की गई गेहूं एवम धान की खरीदी  की राशि भी तत्काल किसानों को प्रदान की जाएं उक्त आदि अनेकों मांगों के साथ सोयाबीन मक्का आदि के पौधे लेकर किसान  सड़कों पर उतरे रैली निकाली विरोध किया और अंत में  किसान विरोधी तीनों अध्यादेश  के पुतले को आग के हवाले किया गया  इसी तरह किसान हित में राष्ट्रीय किसान मजदुर महासंघ  उनके अधिकार और हक की लड़ाई में हमेशा  साथ देता रहेगा  संपूर्ण जिले के धरना रैली कार्यक्रम के सम्पन्न होने पर अंत में आगामी 14 /9/ 2020 को सिवनी के लुघरवाड़ा में स्थित कृष्णा लान में 2:00 बजे से समापन कार्यक्रम  किया जाएगा  सभी किसान बंधुओं से  मजदूर साथियों से विनम्र आग्रह है कि 14/9/ 2020 को लुघरवाला कृष्णा लान पहुंचकर अपनी अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करें ताकि जिससे जिले में  मांगों के लिए किए गए कार्यक्रम  का परिणाम हमें सुखद प्राप्त हो आज किए गए पुतला दहन में मुख्य रूप से श्री धन सिंह ठाकुर प्रदेश संघठन मंत्री, राजेश सोलंकी जिला उपाध्यक्ष ,शुभम पटेल युवा अध्यक्ष, प्रीतम ठाकुर जिला अध्यक्ष ,रामनाथ राय जिला उपाध्यक्ष ,अफजल खान जिला संगठन मंत्री ,तुलाराम डहेरिया मंत्री ,दुर्गेश ठाकुर ,महेन्द्र मोनू राय मीडिया प्रभारी, नरेंद्र ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष , जबीउल्ला खान मंत्री ,प्रदीप पटेल ,रमाशंकर ठाकुर संभागीय मंत्री, रेहान खान उन्नत कृषक,प्रकाश ठाकुर रैली प्रभारी,नरेंद्र सरणागत, मोहम्मद राशिद आदि अनेक किसानो का सहयोग रहा एवं सारे कार्यक्रम में विरोध प्रदशर्न को नगर वासियो का भरपूर समर्थन मिला #जय जवान,जय किसान                               महेन्द्र सिंह (मोनू)राय मीडिया प्रभारी किसान मजदूर महासंघ एवं सभी पदाधिकारी किसान बंधु

No comments:

Post a Comment