BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर पालिका के तानाशाह रवैया के चलते खिलाफ कर्मचारियों ने किया धरना प्रदशर्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 17, 2020

नगर पालिका के तानाशाह रवैया के चलते खिलाफ कर्मचारियों ने किया धरना प्रदशर्न



रेवांचल टाइम्स - कोरोना काल मे 20 कर्मचारी वो भी हरिजन समाज से आते है जिन को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने बीजेपी सहित कांग्रेस के दल करते है पर आज 20 कर्मचारी को निकाल के बीजेपी की पालिका ने जहा करनी कथनी में अंतर बता दिया वही कांग्रेस इस मामले में सुस्त पड़ी रही इन कर्मचारी को नैनपुर नागरिक मंच,बजंरग दल,राम सेना सामाजिक दल,बजरंग दल का साथ मिला और सभी ने इन के साथ धरना दिया,कुछ ही देर में आंदोलन को बड़ा होता देख नगर पालिका को झुकना पड़ा और सभी कर्मचारियों को यथावत करना पड़ा नगर पालिका द्वारा पहले भी सफाई कर्मचारियों का शोषण किया गया है आज दिनांक तक 3 साल से अधिक काम कर रहे कर्मचारियों को न पी एफ़ का लाभ दिया जा रहा है और आज नगर पालिका अपनी तानाशाही से इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही  थी कोरोना महामारी के समय जहां सफाई कर्मियों से दिन रात काम लिया गया और जिन सफाई कर्मियों की वजह से नगर पालिका अपने आप की स्वच्छ्ता अवार्ड के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है उनका ऐसा अपमान क्यों ???नगर पालिका जहां एक ओर करोड़ो रूपये के कार्यो का भूमिपूजन सिर्फ कमीशन के लिए कर रही है वहीं सफाई कर्मियों के साथ गलत किया जा रहा है आंदोलन का नेतृत्व ओम चौरसिया,सोनू हट्टेल ने किया

No comments:

Post a Comment