BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बढ़ई समाज ने धरम टेकडी मंदिर में की विश्वकर्मा पूजा युवा संगठन ने भगवान श्री विश्वकर्मा के छायाचित्र किए भेंट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 18, 2020

बढ़ई समाज ने धरम टेकडी मंदिर में की विश्वकर्मा पूजा युवा संगठन ने भगवान श्री विश्वकर्मा के छायाचित्र किए भेंट

 


 रेवांचल टाइम्स - भगवान विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन, युवा संगठन छिंदवाड़ा द्वारा इस वर्ष कोरोना जैसी वैश्विक महामारी  "कोविड़ 19" के चलते 17 सितंबर को  श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव का आयोजन सार्वजनिक रूप से ना करते हुए धरम टेकरी मंदिर में लगभग 10 लोगों की उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा आरती की श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन जिलाध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा,सचिव मुरलीधर विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष मंसाराम विश्वकर्मा नगर अध्यक्ष हरिराम मालवीय ,नगर सचिव शरद राजोरिया एवम् युवा संगठन अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष तुकेश विश्वकर्मा युवा सचिव समाजसेवी डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया   कि छिंदवाड़ा में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना  वैश्विक महामारी को देखते हुए विश्वकर्मा इस वर्ष सभी ने अपने अपने निवास प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन किया प्रतिवर्ष बड़ी धूम-धाम से सामूहिक रुप से विश्वकर्मा भगवान की पूजा जिले के सभी सामाजिक बंधु एकत्र होकर करते थे इस वर्ष संकट के इस समय में शासन के लिए निर्देश अनुसार सभी सामाजिक बंधुओं ने यह निर्णय लिया कि सभी अपने-अपने घरों में विश्वकर्मा पूजा करे एवम् भगवान विश्वकर्मा की एक -एक छायाचित्र पूजा करने हेतु सप्रेम भेंट करें  सभी सामाजिक स्वजातीय  बंधुओं ने  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन महोत्सव  धूमधाम से अपने अपने निवास एवं प्रतिष्ठान पर विधि विधान से हवन पूजन कर किया कोरोना वैश्विक महामारी जल्द समाप्त हो इस हेतु भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना सभी समाजिक बंधुओ ने प्रार्थना की ।

        इस अवसर पर विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन के  सेवक विश्वकर्मा ,नंदकिशोर विश्वकर्मा, गौरीशंकर मालवीय,पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा,यादगारआदि ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा। अर्चन किया ।

No comments:

Post a Comment