रेवांचल टाइम्स - संगठन" के कार्यकर्ताओं के द्वारा आदिवासी बहुल्य विकासखंड मवई ग्राम क्रमशः अमवार,रेहटाखैरो, पटपरा के 25 परिवार में समाज सेवी कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों की सहायता के लिए बनाए गए "कपड़ा बैंक "के द्वारा इस सर्दी से बचने के लिए ग्रामीण अंचल में रह रहे आदिवासी, बैगा भाई-बहिन,वृद्ध जनजातीय के लोगो को उनके ग्राम में पहुंचकर कपड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में युवा समाजसेवी इंद्रेश कुमार साकत, श्रीमति वर्षा रजक, कुमारी योगिता रजक, माधवी रजक, अर्पित रजक और माही मिश्रा शामिल रहे। ठंड की आगाज़ के साथ ही जरूरतमंदो को उनकी आवश्यकता के कपड़े दिलाने की एक नई पहल की शुरुआत की गई।
और सभी से अपील किया गया की जरूरत मंदो को आवश्यकता अनुसार कपड़े दान करे और यथा शक्ति गरीबो की मदद करें।
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया मवई , मोतीनाला


No comments:
Post a Comment