BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश के अन्नदाता को मिले तत्काल इंसाफ नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

देश के अन्नदाता को मिले तत्काल इंसाफ नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन



रेवांचल टाइम्स सिवनी -  आज आम आदमी पार्टी जिला सिवनी के अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में  विगत दिनों हुई अतिबर्षा तूफान से खराब फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाकर केजरीवाल सरकार की तर्ज पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर राहत आपदा राशि की मांग को लेकर जिला कलेक्टर सिवनी के  माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन सौपा है जिसमे सर्वे  पंचनामा रिपोर्ट को पंचायत कार्यालय के माध्यम से सार्वजनिक करने की मांग भी की है ताकि बीमा कंपनी और किसान के बीच मतभेद पैदा ना हो।
 आने वाली रवि फसलों के लिए गुडवत्ता युक्त बीज खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विगत सरकार द्वारा जारी किसान कर्जमाफी को आगे बढ़ाए जाने आगामी फसल  मक्के को समर्थन मूल्य पर विनिश्चय किये जाने की प्रमुख मांगे ना माने जाने पर  किसानों आमजन के साथ उग्र आंदोलन की बात कही गयी है।
ज्ञापन देते समय
 प्रमुख रूप से  मीडिया प्रभारी राजेश पटेल,किसान नेता रघुवीर सिंह सनोडिया, जिला कोषाध्यक्ष मो.रिज़वान पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकरे,ऋषीकिशोर ,नेतराम डेहरिया, अधिवक्ता मनीष बर्बे, विनय पाठक,
 अन्य उपस्थित रहे।

अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment