BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक हज़ार का फ़रार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में लंम्बे समय से चल रहा था फ़रार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 20, 2020

एक हज़ार का फ़रार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में लंम्बे समय से चल रहा था फ़रार

रेवांचल टाइम्स - माननीय न्यायालय सत्र न्यायाधीश जिला डिंडोरी द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट SP/N -02/13  थाना गाड़ासरई के अपराध क्रमांक 298/13 , धारा- 8/20 एन डी पी एस एक्ट के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राम सिंह बंजारा पिता प्रेम सिंह बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम परसेल थाना करंजिया जिला डिंडोरी का जो कि थाना गाड़ासरई क्षेत्र में सन 2013 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर परिवहन करते पकड़ाया गया था, जो उक्त आरोपी जमानत के बाद लगातार  फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक डिंडोरी द्वारा नगद 1000/- रुपये ईमान की उद्घोषणा किया गया था। पुलिस द्वारा उपरोक्त स्थाई गिरफ्तारी वारंटी के घर, व संभावित स्थान पर लगातार  अनेकों बार दबिस दिया गया परंतु उक्त आरोपी फरार हो जाता था । उप निरीक्षक संजय सोनवानी द्वारा अपना मुखबिर तंत्र मजबूत कर उक्त आरोपी का पता तलास कर

उक्त स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपी को गोरखपुर कस्बा में घूमते हुए गाड़ासरई पुलिस स्टाफ द्वारा बहुत ही लगन मेहनत से गिरफ्तार किया गया है । 

        उक्त आरोपी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राम सिंह बंजारा को गिरफ्तार करने में थाना गाड़ासरई से उपनिरीक्षक संजय सोनवानी , प्रधान आर 134 फूल सिंह मरकाम, आर सतीश मिश्रा , आर रविन्द्र यादव, चालक आर अनिल सिंह की  सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment