BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिलास्तरीय कोविड केयर कंट्रोल सेंटर के माध्यम से होम आईसोलेट मरीजों की जा रही सतत निगरानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 20, 2020

जिलास्तरीय कोविड केयर कंट्रोल सेंटर के माध्यम से होम आईसोलेट मरीजों की जा रही सतत निगरानी

 



रेवांचल टाइम्स:- सिवनी कोविड मरीजों की वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सकों द्वारा की जा रही कॉउंसलिंगकोविड मरीजों की सतत निगरानी के लिए जिलास्तरीय कोविड केयर कंट्रोल सेंटर संचालित किया जा रहा है। यह सेंटर 24 घंटे संचालित है। जिसमें डॉक्टर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। इस सेंटर के डाक्टर्स द्वारा होम आइसोलेट हुए मरीजो का दिन में 2 बार फोन कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है। 

परीक्षण में बुखार, सर्दी, खांसी एवं अन्य कोविड-19 संबंधी जानकारी लेकर मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है। वीडियो कॉलिंग से सम्पर्क के दौरान डाक्टर द्वारा मरीज से उसे बुखार है या नहीं, सांस लेने में परेशानी है या नहीं एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रश्न पूछे जाते है और सभी मरीजों की स्थिति की रिकार्ड संधारित किया जा रहा है।

इस सेंटर में 24 घंटे एक एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध रखी गई है। जिससे होम आईसोलेशन में रह रहे मरीज की स्थिति खराब होने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा। जिले में इस समय 71 मरीज होम आईसोलेशन में है तथा सुविधाजनक रूप से अपने घरों में ही स्वास्थ लाभ ले रहे हैं।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment