BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अरी पुलिस ने पकड़ा क्रूरतापूर्वक हाकते हुए कत्लखाने ले जाते गौवंश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 16, 2020

अरी पुलिस ने पकड़ा क्रूरतापूर्वक हाकते हुए कत्लखाने ले जाते गौवंश



रेवांचल टाइम्स अरी:- दिनांक 15/09/2020 की रात्रि को अरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पांडरवानी , खोलडोडा के जंगल रास्ता से कुछ लोग गौवंश मवेशियों को मारते पीटते क्रूरतापूर्वक हाकते हुए कत्लखाने नागपुर ले जाने हेतु कटंगी लेकर जा रहे है।
सूचना प्राप्त होने पर प्रातः 6:00 बजे मौके पर जाकर देखा तो सात व्यक्ति मवेशी ले जाते हुए मिले।
जिन्हे रोका गया तो कुछ मवेशी जंगल तरफ चले गए थे।
मवेशी गौवंश ले जाने वालों के नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम
1.रामसिंह पिता सुखराम बगाड़े उम्र 40 वर्ष
2.धनीराम पिता गुहादास नारबोदे उम्र 45 वर्ष
3.श्याम चंद पिता गुहादास नारबोदे उम्र 50 वर्ष
4.गणेश पिता तैत राम सहारे उम्र 35 वर्ष
5.फूलचंद पिता लहु पटले उम्र 58 वर्ष
6. गनपत पिता उरकुड़ पटले उम्र 55 वर्ष
7.रमेश पिता चैतराम राहांगडाले उम्र 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम बिरोली थाना अरी बताया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध गौवंश  की विभिन्न धाराओं म.प्र. गौवंश प्रति. अधि 2004 की धारा 4,6,9, एवं म.प्र. पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 की धारा  11(घ), 6a,6b, म. प्र. कृषक संरक्षण अधि. 34 भादवि. के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment