रेवाचल टाइम्स बरघाट:- दिनांक 14 सितंबर 2020 की रात लगभग 10:30 बजे स्टेट बैंक शाखा बरघाट के सामने दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गयी।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोस्त के बर्थ डे में शामिल होके वापस लौट रहे आदित्य राहंगडाले और नमन बघेल निवासी ग्राम अरी की गाड़ी एक अज्ञात वाहन से जा भिड़ी।
जिसमे दोनो को गंभीर चोटें आई है। आदित्य का इलाज इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में चल रहा है वही नमन बघेल को जिसकी स्थिति नाजुक होने के चलते नागपुर रेफर किया गया है।
सड़क की हालत जर्जर होने के कारण आये दिन हादसे पे हादसे हो रहे है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
वही लोगो मे इस घटना के बाद आक्रोश है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment