BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिक्षक दिवस पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलदीप डोंगरे ने शिक्षकों का किया सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

शिक्षक दिवस पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलदीप डोंगरे ने शिक्षकों का किया सम्मान



रेवांचल टाइम्स नैनपुर - शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नैनपुर निवारी कॉलेज पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में  छात्रों के द्वारा शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में सर्वप्रथम मां शारदा एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रपट पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा कुलदीप डोंगरे ( समाजसेवी युवा मोर्चा एवं अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ता की मौजूदगी में ) के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर नमन वदन किया गया।शनिवार को नैनपुर के ग्राम निवारी पंचायत मुख्यालय कॉलेज पर शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम मे शिक्षक शिक्षिकाओं सभी विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षकों को युग निर्माता बताया। कार्यक्रम में समाज राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर वक्ताओं ने चर्चा की। साथ ही उनके शिक्षा जगत में दिए जा रहे अनुकरणीय योगदान को लेकर भी चर्चा की।
श्राद्ध पक्ष में जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए जोगे और भोगे की लोककथा

No comments:

Post a Comment