मवई ब्लॉक की ग्राम पंचायत इंद्री में लगा है समस्याओं काअम्बार
रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खंड मवई की ग्राम पंचायत इंद्री के बहेरा (नायक टोला )10 विमुक्त घुमक्कड़ बंजारा परिवारों को कोई भी शासन का लाभ नही मिल रहा हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश हैं बताया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, सड़क साथ ही, राशन कार्ड , खाधान्न की पर्ची, साथ ही प्रधानमंत्री गैस योजनाओं का भी लाभ इन गरीबो को नही मिल रहा हैं लगातार सरपंच और ग्राम पंचायत के सचिव की लापरवाही सामने आ रही है जिसमें अभी इंद्री पंचायत के सरपंच और सचिव लगातार कई विभिन्न योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार किया जाना बताया जा रहा है वही कुछ दिनों पूर्व ही इंद्री ग्राम पंचायत के उपसरपंच के द्वारा कलेक्टर को किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी पर आज दिनांक उस पर क्या कार्यवाही की गई या फिर शिकायत बस्ते के बजन के नीचे दब के ही राह गई,शिकायत का पत्र सोशल मिडिया के ग्रुपो के माध्यम से वायरल हो गया था और साथ ही आज यह इंद्री ग्राम पंचायत के बहेरा टोला के बंजारा मोहल्ला में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है इन गरीबो को आज तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है जिससे बहुत परेशान है जहाँ एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से लोगो का जीवन यापन दूभर हो गया और वही पंचायतों में सरपंच सचिवों की लापरवाही से लोग यहाँ वहाँ अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहे है बेचारे समय के मारे इन गरीबो की कोई सुनने वाला ही नही मिल राह है
ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ने अपने निजी स्वार्थ के चलते न ही रोड, सड़क विद्युत बिजली पानी शासन की योजनाओं का लाभ से ये सब लोग वंचित है जिस से इन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने के कारण आज ये समस्याओं को सहते हुए भी यह अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं ये सभी 10 परिवार के लोग जिसमें समस्त सदस्य संख्या लगभग 100 की संख्या होगी जो शासन की योजनाओं का मोहताज है
जो शासन की योजनाओं से वंचित है उनका नाम है थान सिंह पिता %श्री भकलु ,पन्ना लाल पिता% श्री कौड़ीलाल मेवा लाल पिता% श्री अमर सिंह ,अनार सिंह पवार %पिता श्री साहब सिंह ,कलाबाई पति % भवर सिंह पिता श्री पोहप सिंह %थानसिंह ,राम प्रसाद पिता% श्री मेवालाल ,मनोज पिता %श्री भंवर सिंह रामदयाल पिता श्री% थानसिंह , सिलिया बाई पति % स्वर्गीय बदनु सिंह(भीमडोंगरी )
इन समस्त परिवारों को कोई भी योजना का लाभ नही मिल पा रहा हैं ना ही शासन की योजना
*मुख्यकार्य पालन अधिकारी (मवई)
मुझे आज जानकारी प्राप्त हुई हैं जो बहुत गलत हैं हितग्राहियों को आज तक शासन का लाभ नही मिला हैं तो इस विषय पर संज्ञान में लिया जा रहा हैं जो हम तत्काल इसकी कार्यवाही करने की आदेश किया जाएगा जो भी पात्र हितग्राही हैं उनको लाभ दिलाया जाएगा और जो भी लापरवाही होगी उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी ।
श्री नामदेव
मुख्य कार्यपालन अधिकारी मवई
अध्यक्ष विमुक्त घुमन्तु जनजाति संघ( मंडला)
शासन की लापरवाही के चलते 10 घुमन्तु परिवार को लाभ नही मिलना शासन की जिला में कई जगह लाभ से वंचित हैं इस बात को लेकर बड़ी चिंता का विषय हैं अगर शासन इस मामले को गम्भीरता से नही लेता हैं तो घुमन्तु समाज बंजारा समाज के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जबकि नियम में हर गरीब परिवार को शासन की योजना का लाभ मिलना चाहिए जो भी हो सभी को नियम में राशन कार्ड, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना का साथ ही विभीन्न योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
अनंत सिंह राठौर
जिला अध्यक्ष घुमन्तु जाति संघ मंडला
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया की रिपोर्ट
रोजाना 2 चम्मच गाय का घी खाने से जड़ से खत्म हो जाएगी वात, पित्त और कफ की समस्या, जानें अन्य स्वास्थ्य लाभ




No comments:
Post a Comment