रेवांचल टाइम्स - विधानसभा चौरई में अतिवृष्टि व बाढ़ से नष्ट हुई फसलों, बेघर हुए लोगों एवं उनके पशुधन आदि के नुकसान के जल्द मुआवजे की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चौरई विधानसभा के चौरई, चांद एवं बिछुआ काँग्रेस एवं इन क्षेत्रों के काँग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों के तत्वाधान में आज चौरई एसडीएम कार्यालय में एस डी एम सी. पी. पटेल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नाम पर एक ज्ञापन दिया गया जिसमे माँग की गई कि--
किसान की फसल बीमा राशि तत्काल दी जाये
पेंच कुलबेहरा के किनारे में बहे फसल की इकाई मानकर मुआपजा दी जिये
बाढ़ पीड़ितों को 2 लाख की राशि तत्काल दी जाये
मक्का का मुआपजा 60000 हेक्टेयर दे सोयाबीन का 40000 हेक्टेयर दी जाने चाहिए
बाढ़ में बहे पशुओं के भेस का 50000 गाय का 30000 बकरी का 10000 राशि दी जाये
जिनके खेत बहे है उनके खेत मेड बंधन में लिए जाए
रबी की फसल के लिए खाद बीज निशुल्क उपलब्ध किया जाए
बिजली ट्रांसफार्मर ओर बिजली तत्काल लगाई आये डूब क्षेत्र में
इस ज्ञापन कार्यक्रम में तीनों ब्लॉक संगठनों के पदाधिकारियों ने किसानों से ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लिए है।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला काँग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, विधायक चौधरी सुजीतसिंह, कमलेश शाह, सोहन वाल्मीक, सुनील उइके, विजय चौरे, नीलेश उइके, सहित चौरई, चाँद एवं बिछुआ के ब्लॉक अध्यक्ष बैजू वर्मा, तीरथ ठाकुर ,राजेन्द्र शर्मा सहित इन ब्लॉक के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चौरई विधानसभा के कृषक उपस्थित रहेंगे।


No comments:
Post a Comment