BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
45 नए मरीज मिलें, वही 21 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 204 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 19, 2020

45 नए मरीज मिलें, वही 21 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 204 एक्टिव केस

 


रेवांचल टाइम्स:- सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 45  नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र राजपूत कालोनी को 28 वर्षीय पुरूष, टैगोर वार्ड का 40 वर्षीय एवं 20 वर्षीय पुरूष तथा 27 वर्षीय महिला, आर्चीपुरम का 32 वर्षीय एवं 38 पुरूष, केसरी नगर का 25 वर्षीय पुरूष, बारापत्थर का 53 वर्षीय एवं 70 वर्षीय पुरूष, तिलक वार्ड का 70 वर्षीय पुरूष, हाउसिंग बोर्ड कालोनी का 52 वर्षीय महिला, नागपुर रोड सिवनी की 15 वर्षीय बालिका एवं 74 वर्षीय पुरूष, शुक्रवारी चौक का 35 वर्षीय पुरूष एवं 33 वर्षीय महिला, केवलारी विकासखण्ड के पलारी का 48 वर्षीय, 45 वर्षीय एवं 20 पुरूष, ग्राम डोकररांजी का 50 वर्षीय पुरूष तथा बाजार चौक का 4 वर्षीय बालक, छपारा विकासखण्ड के ग्राम भीमगढ़ के 47, 38 एवं 34 वर्षीय क्रमश: तीन पुरूष, धनौरा का 45 वर्षीय पुरूष एवं 30 महिला तथा ग्राम बेगरवानी का 25 वर्षीय पुरूष कुदारी का 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम साजपानी का 50 वर्षीय पुरूष, लखनादौन की 26 वर्षीय एवं 62 वर्षीय महिलाएं एवं 83 वर्षीय, 58 वर्षीय, 37 वर्षीय, 23 वर्षीय एवं 28 वर्षीय तथा 30 वर्षीय क्रमश: 6 पुरूष तथा 8 वर्षीय बालक, आदेगांव का 28 वर्षीय पुरूष, भोमाटोला की 25 वर्षीय महिला, ग्राम खाकरा का32 वर्षीय पुरूष, सारसडोल का 24 वर्षीय पुरूष, कान्हीवाड़ा का 23 वर्षीय पुरूष, ग्राम बांकी की एक महिला, बण्डोल की 60 वर्षीय महिला के साथ ही  बरघाट विकासखण्ड के आमागढ़ का 63 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 21 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 16173 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 578 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 367  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 204 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment