BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिपरिया में रिहायसी मकान से 36 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 7, 2020

पिपरिया में रिहायसी मकान से 36 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जप्त


रेवांचल टाइम्स बालाघाट:- कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 07 सितम्बर 2020 को वृत आबकारी वारासिवनी में मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम पिपरिया में छापामार कार्यवाही कर 36 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जप्त की है।
जांच टीम ने निवासी अरविंद पिता जयपाल राउत के रिहायसी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर तीन अलग अलग सफेद बोरियों में क्रमशः गोवा विस्की 150 पॉव, बैगपाइपर विस्की 110 पॉव, सन्नी रम 40 पॉव कुल 300 पॉव मात्रा 54 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये है।
मौके पर अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपी अरविंद पिता जयपाल राउत जाति गोवारी उम्र 40 वर्ष नि. पिपरिया थाना वारासिवनी एवं विकास पिता ऋषि कुमार हनवत जाति पवार उम्र 25 वर्ष नि. पाथरी थाना वारासिवनी के विरूद्ध अवैध शराब रखने के जुर्म में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक प्रवीण वरकडे वृत वारा सिवनी एवं आबकारी आरक्षक रमेश मुरकुटे, डुमरी सिह मार्को, अतर लाल उइके उपस्थित रहे।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment