रेवांचल टाइम्स बालाघाट:- 3 सितंबर 2020 को देर रात में प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 36 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।इन सभी मरीजों की कांटेक्ट एवं ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है।
इन सभी मरीजों को उपचार के लिए आईटीआई के पीछे बूढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 337 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
इनमें से 250 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
82 मरीजों का कोविड अस्पताल बूढ़ी में उपचार किया जा रहा है।
4 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment